कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र में दो घरों में घुसकर चोरों ने पार किए लाखों के आभूषण व नगदी

Spread the love

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के अमौली ठाकुरान व बचीत भरथू में मंगलवार रात में चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण , नगदी व कीमती सामान पार कर दिया. सुबह जानकारी होते ही दोनों गांवों में पीड़ितों के घरों के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है. अमौली ठाकुरान गांव के किसान हैबिब खान खेती किसानी करते हैं, जबकि उनके दो पुत्र आशिक व आसिफ अपने निजी ट्रेक्टर भाड़े पर चलाते हैं. मंगलवार रात में उनके घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण , एक लाख नगद रुपये व कीमती सामान चोरी कर ले गए.

घटना के समय परिजन सोते रहे और उनको चारी की उनको भनक तक नहीं लगी. बुधवार सुबह उनकी पत्नी मोहिसना बेगम ने कमरे में सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकाी हुई. इस पर गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी. इधर बचीत भरथू के कुसान तुलाराम यादव के घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बकसों के ताले तोड़कर लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण व नगदी, सामान पार कर दिया.चोरी की जानकारी होते ही उसके घर के बाहर लोगों की भीड एकत्र हो गई.

सूचना पर एसओ रूरा अमित शुक्ला ने दोनों गांवों में पहुंचकर छानबीन की. उन्होंने बताया कि सूचना पर छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश की जा रही है. तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *