पुनीत शुक्ला, कानपुर
कानपुर के सजेती में पूछताछ के दौरान पुलिस ने फर्जी दरोगा को पकड़ लिया है जिसके पास से पुलिस को दरोगा का फर्जी आईडी कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि एक युवक फर्जी दरोगा बनकर आसपास क्षेत्र में वसूली कर रहा था, जिसे सजेती पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवक के पास से दरोगा का फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ है. युवक के पूछताछ की जा रही है.

15 दिनों से डूहरु में रह रहा था फर्जी दरोगा: सजेती थाना क्षेत्र के डूहरु गांव में फर्जी दरोगा आजाद सिंह जादौन की ससुराल है, लगभग पंद्रह दिन पहले फर्जी दरोगा अपनी सुसराल आया था, वह सुसराल रहकर वर्दी पहनकर गांव व आसपास क्षेत्र में कार से घूमकर रौब झड़ता था, कुछ दिन पहले अमौली गांव में चोरी होने पर ग्रामीणों ने एक दरोगा को कार से घूमने की बात बताई थी, जिस पर पुलिस ने दरोगा को फोन किया तो दरोगा सजेती थाने पहुंच गया. यहां पर उससे गांव व आसपास क्षेत्र में घूमने के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि देखी हो तो बताओ, इस पर फर्जी दरोगा ने पुलिस को गोल मोल जवाब दिया. जिससे पुलिस को शक हुआ,
पुलिस ने दरोगा से उसका बैच और पीएनओ नंबर पूछा युवक ने 2019 बैच होने की बात कही। लेकिन पीएनओ नंबर नहीं बताया और बातचीत को घुमाकर थाने से जाने को कहने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। और उसकी पोस्टिंग संबंधित अन्य जानकारी मांगी। तो युवक कुछ नहीं बता पाया है। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर फर्जी दरोगा से पूछताछ शुरू की हैं ।
पुलिस का लोगो लगी कार मिली है: पुलिस पूछताछ में आया सच सामने सजेती पुलिस की पूछताछ में फर्जी दरोगा ने खुद की पहचान कौशांबी जिले के रहने वाले आजाद सिंह जादौन के रूप में बताई है. उसने पुलिस को बताया कि वह सन् 2019 बैच का दरोगा है. उसने खुद की पोस्टिंग धूमनगंज थाने में तैनात होने की बात बताई, सजेती पुलिस ने धूमनगंज थाने में फोन कर दरोगा के बारे में जानकारी जुटाई तो वहां से बताया गया कि इस नाम का फर्जी दरोगा कुछ लोगों से रुपए लेकर भाग गया है. फिलहाल थाने में इस नाम का कोई दरोगा पोस्टिंग नहीं है.
इसके बाद फर्जी दरोगा ने सीतापुर में दरोगा की ट्रेनिंग पूरी करने की बात पुलिस को बताई है, युवक पुलिस से लगातार अपनी पहचान बदल रहा है. पुलिस ने कौशांबी जिले में बीएलओ को लेटर भेजकर डिटेल मांगी है, ताकि युवक की पहचान कन्फर्म हो सके. सजेती थाने में घुसा फर्जी दरोगा फर्जी दरोगा पुलिस का लोगो लगी कार लेकर सजेती थाने में दाखिल हुआ. कार को सजेती थाना प्रभारी कार्यालय के पास खड़ी की,
पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक की कार से एक जोड़ी दरोगा की वर्दी बरामद हुई है. पूछताछ में दरोगा फर्जी निकला. युवक के पास से दो आईडी कार्ड बरामद हुए है. सजेती पुलिस ने युवक की कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. क्षेत्र में फर्जी दरोगा पकड़े जाने की सूचना तेजी से फैल गई. .
















Leave a Reply