मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक, बसपा में भी किये कई बदलाव

Spread the love

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है. मायावती ने आकाश का प्रमोशन करते हुए बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है. यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती के बाद आता है. आकाश दूसरे नंबर के पावरफुल नेता बसपा में हो गए हैं. अभी तक आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे थे. इस नियुक्ति के साथ आकाश आनंद पार्टी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा चार के स्थान पर छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं. 

क्या होगी आकाश आनंद की जिम्मेदारी? आकाश आनंद की जिम्मेदारी सभी सेक्टर, केंद्रीय और स्टेट कोऑर्डिनेटरों और प्रदेश अध्यक्षों की काम की समीक्षा करना होगा. वह सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे. यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों में बीएसपी की स्थिति को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

बसपा ने गुरुवार को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में कई बदलाव किए.अब चार की जगह 6 राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरबनाए गए हैं. इसके अलावा देश के अधिकतर प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी गई है. रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं. ये सभी आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे. 

विश्वनाथ पाल फिर बने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम के साथ मोहित आनंद, अतर सिंह राव के साथ सुरेश आर्या और धर्मवीर अशोक के साथ दयाचंद को लगाया गया है. रामजी गौतम को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार का प्रभारी बनाया गया है. मायावती ने विश्वनाथ पाल को फिर यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. राजेश तंवर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, रमाकांत पिप्पल मध्य प्रदेश अध्यक्ष, श्याम टंडन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. बिहार का प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो और महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील डोंगरे को बनाया गया है.

इन्हें बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

कर्नाटक –एम. कृष्णा मूर्ति तमिलनाडु -पी. आनंद
केरल –ज्वाय आर. थामस हरियाणा -कृष्ण जमारपुर
पंजाब- अवतार सिंह करीपुरी राजस्थान -प्रेम बारुपाल
झारखंड –शिव पूजन मेहता पश्चिम बंगाल- मनोज हवलदार
ओडिशा –सरोज कुमार नायक आंध्र प्रदेश -बंदेला गौतम
तेलंगाना –इब्राम शेखर गुजरात -भगूभाई परमार
हिमाचल प्रदेश –विक्रम सिंह नायर जम्मू कश्मीर -दर्शन राणा
चंडीगढ़ –बृजपाल उत्तराखंड -अमरजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *