कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव के पास बेला रोड पर गुरूवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी पर पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू की है.
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव के रहने वाले छत्तीस वर्षीय दिनेश सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह किसी काम से गुरूवार शाम को किसी काम से रसूलाबाद आए थे। देर रात वह गांव के ही l बत्तीस साल के शीलू पाल पुत्र शिवपाल के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे. रास्ते में कानपुर बेला मार्ग पर उसरी बंबी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे. दुर्घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर गिरे दिनेशसिंह को कुचल दिया. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक वहां से फरार हो गया.
जानकारी मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया. पति की मौत से दिनेश की पत्नी मंजू बदहवास हो गई. जबकि मां कांती देवी, पुत्रों कृष्णा व माधव,पुत्रियों निधि व भूरी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवा को अस्पताल भेजने के साथ क्रेन मगवा कर ट्रक को हटवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
इंस्पेक्टर रसूलाबाद हरमीत सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर दुर्घटना के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है. मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply