‘IIT कानपुर डीप-टेक की दिशा में आगे बढ़े’: CM योगी बोले- लीडरशिप की ताकत इसी संस्थान में

Spread the love

CM योगी ने कहा-IIT कानपुर प्रयास करें कि यूपी डीप-टेक की दिशा में आगे बढ़े. उन्होंने कहा- हम लोगों ने गौतमबुद्ध नगर में एक लैंड भी ले रखी है, जिसका काम चल रहा है. हम लोग इसको चाहते हैं कि IIT कानपुर इसको लीड करें. यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को IIT कानपुर में आयोजित समन्वय कार्यक्रम में कही.

बुधवार को IIT कानपुर में आयोजित समन्वय प्रोग्राम में CM पहुंचे. उन्होंने कहा- AI , साइबर सिक्योरिटी, सस्टेनेबिलिटी यह महत्वपूर्ण विषय है. इसको लेकर आम नागरिक से लेकर देश दुनिया सब अपने आप को इस और आगे बढ़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा- पहले प्रदेश में मात्र साइबर सिक्योरिटी के 2 थाने थे, लेकिन वर्तमान समय में 75 जिलों में साइबर सिक्योरिटी थाने हैं और हर थाने में साइबर सिक्योरिटी हेल्प डेस्क बनाई गई है.

CM योगी की 5 बड़ी बातें

1.भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में एक नंबर में था: CM योगी ने कहा- लगभग 300 साल पहले भारत पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था के मामले में पहले नंबर पर था. ग्लोबल जीडीपी में भारत का योगदान 20% था फिर चीन एक नंबर में आ गया और भारत दूसरे नंबर पर. पिछले 150 से 200 साल पहले ऐसा हुआ कि भारत काफी नीचे आ गया लेकिन पिछले 11 साल में भारत को आप लोगों ने बढ़ते हुए देखा है. दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया है और अब आने वाले 2 साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा.

2. केवल विकसित भारत नहीं आत्मनिर्भर भारत बनाना है: CM योगी ने कहा- भारत को केवल विकसित भारत ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत बनाना होगा. प्रत्येक क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनेगा, जो चुनौतियां सामने है उस पर कैसे कार्य करना होगा. इस पर हम लोगों को सोचना पड़ेगा. आईआईटी कानपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है. पिछले 6 दशक में इस संस्थान ने बहुत कुछ देने का काम किया है.

3. यूपी का बड़ा मेडटेक का सेंटर होगा कानपुर: CM योगी ने कहा- कानपुर में मेडटेक का एक बड़ा केंद्र होगा. पूरी यूपी के लिए एक यह बड़ी उपलब्धि होगी. आज का समय प्रतिस्पर्धा का है. अगर हम पीछे छूट गए तो उसकी गिनती कम हो पाती है. उन्होंने कहा- आईआईटी कानपुर और हमारे संबंध कोविड काल में सबसे अच्छे हुए. प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल का जो आकलन था वह हमारे सामने आते थे और हमारी कोविड में काम करने वाली टीम को उससे बड़ी मदद मिलती थी.

4. देश का पहला कंप्यूटर आईआईटी कानपुर ने दिया: CM योगी ने कहा- IIT कानपुर ने दुनिया का पहला कंप्यूटर दिया था. क्वांटम कंप्यूटर पर आज आईआईटी कानपुर काम कर रहा है. इस पर मुझे काफी खुशी है. मुझे उम्मीद है कि यह संस्थान क्वांटम कंप्यूटर से भी बड़ी कोई चीज देगी.

5. देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बना UP: CM योगी ने कहा- यूपी की जो चुनौती थी वह सबके सामने थी. पिछले 8 साल में यूपी में जो काम हुआ उससे आज UP फिर देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है. सुरक्षा हो, अर्थव्यवस्था हो, हर क्षेत्र में नए मानक गढ़ने का प्रयास किया गया है. यूपी विधानसभा पहली ऐसी विधानसभा है जहां पर लगातार 36 घंटे तक विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यमुना नदी के उस पार बुंदेलखंड सूखा पड़ा था. डकैतों का क्षेत्र था लेकिन आज यहां की व्यवस्था बदल गई है. हर घर में नल पहुंचा, हर खेत में पानी पहुंच रहा है. विकसित भारत के लिए हर एक सेक्टर को चिह्नित करना पड़ेगा. यूपी में पहला ऐसा राज्य जिसने 240 करोड़ पौधारोपण का रिकॉर्ड बनाया है. फॉरेस्ट का क्षेत्र यूपी में बड़ा है. 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सामान जीवन जी रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *