स्टेटस पर “मिस यू पापा” लिखकर बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, पिता की मौत से लगा सदमा

Spread the love

कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के भन्नापुरवा में युवक ने मोबाइल पर पापा मिस यू का स्टेटस लगाकर फंदा लगाकर जान दे दी. युवक पिता की मौत के बाद से अवसाद में चल रहा था. जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को पिता राजकुमार की कैंसर की से मौत हो गई थी।.इसके बाद से उनका बेटा सचिन (23) अवसाद में चल रहा था. वह राजमिस्त्री का काम करता था.

परिवार में बड़ा भाई सौरभ और छोटा सुजल मां रीता हैं. देर रात सचिन ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार सुबह भाई सुजल ने देखा तो शाेर मचाया, जिससे उसे फंदे से उतारकर पास के निजी अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया.

रायपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की मौत के बाद युवक अवसाद में चल रहा था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *