कानपुर में स्ट्रीट डॉग्स के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन, महापौर ने खुद लगवाई दो कुत्तों को टीके

Spread the love

कानपुर नगर निगम ने गुरुवार से शहर में स्ट्रीट डॉग्स को निशुल्क वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया. महापौर प्रमिला पांडेय ने दो कुत्तों को स्वयं वैक्सीन लगवाई. इसके बाद उन्होंने और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने वैक्सीनेशन के लिए तैयार वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

यह अभियान दो महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करेगा. पहला, सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को विभिन्न रोगों से सुरक्षित किया जाएगा. दूसरा, इससे नगरवासियों के स्वास्थ्य की भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी. नगर निगम की यह पहल शहर के आवारा कुत्तों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

नगर निगम कैटल कैच रास्ते के द्वारा आवारा कुत्ते लाए गए थे, जिन्हें वैक्सीनेशन लगाया गया. जिन कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगा दी जाएगी यदि वह किसी व्यक्ति को काटते हैं तो उसमें रेबीज वायरस के लक्षण नहीं पहुंच सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *