मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र की पूरी घटना है. जहां पर डायल 112 पर तैनात होमगार्ड कपिल ने शराब न मिलने पर शराब के ठेके में आग लगा दी. जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि आग लगने वाला खाकी रंग की पैंट पहने हैं और काले रंग का बनियान पहने हैं और अपना मुंह गमछे से ढक रखा है. वह शराब की दुकान पर जाकर इधर-उधर देखता है और फिर बोतल से ज्वलनशील पदार्थ निकलता है और दुकान के बाहर आग लगा देता है, हालांकि तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया.
उधार शराब न देने पर लगाई आग: बताया जा रहा है कि कपिल नाम का होमगार्ड शनिवार रात अंग्रेजी शराब की ठेके पर पहुंचा. उसने सेल्समैन से उधार में शराब मांगी सेल्समैन ने मना कर दिया इसके बाद कपिल वहां से चला गया कुछ देर बाद लौटा और पेट्रोल छिड़क पर ठेके में आग लगा दी. शराब ठेके के मालिक की तरफ से आरोपी होमगार्ड कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसको गिरफ्तार कर लिया गया है.
क्या बोले एसपी सिटी: वही इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कुछ ज्वलनशील पदार्थ से शराब के ठेके में आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस मामले में जो शराब ठेके के ओनर हैं, उनकी ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है. इसमें जो व्यक्ति था उसका नाम कपिल है और वह होमगार्ड में कार्यरत है. उसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार: पूछताछ में बताया कि इसने शराब मांगी थी और शराब इसको देने से मना कर दिया गया. जिसके चलते यह गुस्से में आ गया था और उसने रात में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई थी. इसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है कोई घायल नहीं हुआ था.















Leave a Reply