गाजियाबाद में गुरुवार सुबह आनंद विहार से पूर्णिया जा रही 05580 पूर्णिया एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की लगेज बोगी में अचानक धुआं उठने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. यह घटना साहिबाबाद स्टेशन पर उस समय हुई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है. आग की वजह से बोगी में रखा सामान जलकर राख हो गया.
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया और 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया. इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.















Leave a Reply