कानपुर में स्कूल बस नहर के माइनर में पलटी, बाल बाल बचे बच्चे; ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला बाहर

Spread the love

कानपुर के साढ़ में गुरुवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल बस की दुर्घटना हो गई. बस में स्कूली बच्चे सवार थे। सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई. बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और नहर की माइनर में पलट गई.

हादसे के बाद बस में बच्चों की चीख-पुकार मच गई. आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए आगे आकर बच्चों को बस से बाहर निकाला. कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, लेकिन सभी बच्चे सुरक्षित हैं.

घटना की सूचना मिलते साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह मौके पर पहुंचे बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया है. घटना की जांच शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि क्रेन की मदद से बस को नाले से निकाला जाएगा. पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *