महराजगंज मेंमें तीन सरकारी बसों की आपस में भिड़ंत, 40 से ज्यादा यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

Spread the love

UP के महाराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जिले में तीन सरकारी बसों की आपस में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के महराजगंज-गोरखपुर नेशनल हाईवे-730 के अगया पुल के पास की है.

आपस में टकराई 3 सरकारी बसें: जैसे ही इस हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस और गांव वालों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि एक बस महाराजगंज से गोरखपुर जा रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी सरकारी बस से टकरा गई. इस दौरान पीछे से आ रही तीसरी बस भी हादसे का शिकार हो गई.

यात्रियों में मची चीख पुकार: कहा जा रहा है कि दो बसें तेज रफ्तार में एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, जिसकी वजह से उनकी आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसों में यात्रियों में चीख पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस हादसे में करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जबकि 25 से ज्यादा लोगों को मामूली चोटे आए हैं. 

घटना की जांच में जुटी पुलिस: सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद से राहत बचाव का काम शुरू कर दिया. फिर पुलिस, ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को बसों से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *