CM योगी को गोली मारने की धमकी देने वाला युवक मथुरा से गिरफ्तार

Spread the love

मथुरा: जमीन विवाद के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान युवक ने मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल कर दिया.  इस पर पुलिस आरोपी को पकड़ने नगला हरदयाल पहुंची तो सिरफिरे ने छत पर चढ़कर पुलिस पर देसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी.  पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. पुलिस कर्मियों ने छतों से मोर्चा संभाला और करीब 3 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में मांट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मथुरा पुलिस ने जनता को आश्वासन दिया है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो में क्या है? वीडियो में युवक नंगे बदन केवल पैंट पहने दिखता है. उसके हाथ में पिस्टल है और लहराते हुए उसने कहा कि उसने मुख्यमंत्री के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई.  वह कहता दिखता है कि अगर मदद नहीं मिली तो वह योगी आदित्यनाथ को गोली मार देगा.  युवक ने पिस्टल की मैगजीन दिखाते हुए दावा किया कि उसमें नौ गोलियां हैं और वह ‘नौ की नौ सीधे उतार’ देगा. वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं. गर्दन से लटकती चैन पहने, केवल पैंट पहने युवक को उसके घर में ढूंढ निकाला गया.  पुलिस ने उसे लगभग एक घंटे की मशक्कत  के बाद पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं. सीएम योगी शुक्रवार को दीनदयाल धाम में आयोजित स्मृति महोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे. इसी दौरान मांट के नगला हरदयाल निवासी सुनीत उर्फ गटुआ ने देसी पिस्टल को अपनी कनपटी पर लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिया. इसमें वह कह रहा है कि अगर सीएम ने उसकी सुनवाई नहीं की तो वह उन्हें गोली मार देगा और बाद में खुद भी आत्महत्या कर लेगा. 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान: नगला हरदयाल निवासी सुनीत उर्फ गट्टू (उम्र 27) के रूप में हुई है.  पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया था और खुद को गोली मारने की धमकी दे रहा था.  घंटों की बातचीत और मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की एक अवैध पिस्तौल बरामद की है. पूछताछ में पता चला है कि सुनीत नशे का आदी है और उसका अपने चाचा के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से वह परेशान था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *