अयोध्या के गेस्ट हाउस में जिस्मफरोसी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं 12 लड़कियां

Spread the love

अयोध्या: धर्मनगरी अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित फतेहगंज में पुलिस ने रानी सती गेस्ट हाउस पर आधी रात छापेमारी की कार्रवाई की. इस रेड के दौरान गेस्ट हाउस से 12 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार, कई सालों से इस गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. खास बात यह है कि गेस्ट हाउस फतेहगंज चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है.

मुंह छिपाती रही लड़कियां: ये पूरा मामला फतेहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रानी सती गेस्ट हाउस का है. मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही पुलिस ने गेस्ट हाउस में एंट्री की तो वहां अफरा-तफरी मच गई. वहां पर मौजदू लड़कियां इधर-उधर भागने लगी. किसी ने अपना चेहरा छिपा लिया तो किसी ने दीवार की तरफ मुंह कर लिया.  कुछ बाहर दरवाजे की तरफ भागीं.  पुलिसकर्मियों ने इन सभी को पकड़ लिया. पुलिस को देखकर आसपास के लोग भी जुट गए और वीडियो बनाने लगे.

गेस्ट हाउस के अंदर ही सब इंतजाम, नहीं निकलती थीं बाहर: पुलिस जांच  में सामने आया कि गेस्ट हाउस मालिक लड़कियों को अलग-अलग शहर और प्रदेशों से लाता था, किसी को शक नहीं हो इसके चलते वो लड़कियों को गेस्ट हाउस के अंदर ही रखता था और बाहर नहीं जाने देता था. उनके खाने पीने का इंतजाम गेस्ट हाउस के अंदर ही किया जाता था. पुलिस के मुताबिक लड़कियों के पास से कैश भी मिला है. सीओ सिटी के मुताबिक स्थानीय  स्तर पर काफी समय से गेस्ट हाउस को लेकर कई शिकायतें मिल रही थीं. चार दिन पहले भी पुलिस ने शक होने पर  वहां पर जाकर पूछताछ की थी.  उस समय लड़कियां गेस्ट हाउस में गेस्ट बनकर रह रही थी तो शक नहीं हुआ. इस बार पक्की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की तो वहां सेक्स रैकेट चलता हुआ मिला. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *