अयोध्या : राम नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य इतिहास रचने को तैयार है. कल 22 सितंबर से अयोध्या के राम कथा पार्क में फिल्मी रामलीला का आगाज हो रहा है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा. इस बार की रामलीला कुछ खास होगी, क्योंकि पर्दे के सितारे मंच पर उतरेंगे और भगवान श्रीराम की जीवन गाथा का जीवंत मंचन करेंगे.

दिखेंगे कई फिल्मी सितारे: फिल्मी रामलीला में मनोज तिवारी रवि किशन पुनीत इस्सर रजा मुराद अवतार गिल राकेश बेदी बिंदु दारा सिंह जैसे कलाकार भाग ले रहे हैं. इस रामलीला में आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम और भारतीय संस्कृति की गूंज दिखाई देगी. फिल्मी रामलीला का यह सातवां संस्करण है इससे पहले लक्ष्मण किला में फिल्मी रामलीला आयोजित होता था लेकिन इस बार राम कथा पार्क में फिल्मी रामलीला का आयोजन हो रहा है.
अयोध्या रामलीला टीवी पर कब कहां देख पाएंगे? सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म सहित दूरदर्शन पर शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक इसका लाइव प्रसारण होता है.इस वर्ष रावण दहन का दृश्य दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनने वाला है. रामकथा पार्क में 2 अक्टूबर को 280 फीट ऊंचा रावण, 190 फीट ऊंचा मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतले दहन किए जाएंगे.
रविकिशन केवट, मनोज तिवारी निभाएंगे बाली का किरदार: रामलीला के आयोजक सुभाष मलिक ने बताया कि भगवान राम के आशीर्वाद से रामलीला का 7वीं संस्करण होने जा रहा है. हम लोग हर साल तैयारियां करते हैं कि भगवान राम गाथा को राम भक्तों तक पहुंचाएं. 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रामलीला चलेगी. रविकिशन केवट की भूमिका में तो मनोज तिवारी बाली का किरदार, रजा मुराद , राकेश बेदी अंगद, दारा सिंह भगवान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे.















Leave a Reply