लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गईं. उन्हें लखनऊ के गोमती नगर स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक रविवार को उन्हें बीपी और हृदय संबंधी परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक तुरंत उनके आवास पहुंचे. डॉक्टरों के मुताबिक स्ट्रोक अटैक के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है. यहां आने के बाद आनन-फानन में उनकी सिटी स्कैन, खून समेत कई जांच कराई गई. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

डिप्टी सीएम ने OP राजभर की हेल्थ पर दिया अपडेट: उनकी हेल्थ पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हए है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार है. डिप्टी सीएम ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा कि आज मां मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर डी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उन्हें लेकर डॉ राममनोहर लोहिया आयुविज्ञान संस्थान पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया. चिकित्सकीय देखरेख में उनका स्वास्थ्य लाभ चल रहा है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वो शीघ्र स्वस्थ हो जाएं.
स्वास्थ्य विभाग सतर्क: इस दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया. कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई. फिलहाल ओमप्रकाश राजभर अभी भी RML अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.















Leave a Reply