अलीगढ़: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर गोपी ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. एक कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई. कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. कार सवार एक व्यक्ति को लोगों ने बचा लिया उसे अस्पताल भेजा गया है. जानकारी के अनुसार 100 की स्पीड से जा रही कार का अचानक टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड से जा रहे कैंटर से टकरा गई
घटना की जानकारी पर एसपी देहात सहित दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं बहराइच में हुए सड़क हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 की दर्दनाक मौत हो गई है.
थाना अकराबाद क्षेत्र की घटना है. कानपुर की तरफ जा रही थी कार अकराबाद क्षेत्र में यह हादसा सुबह लगभग 5:45 बजे के आसपास हुआ. बताया जा रहा है कि कार अलीगढ़ से कानपुर की ऒर जा रही थी. हादसे का कारण कार चालक को नींद आने या कार असंतुलित होना माना जा रहा है. अभी शवों की पहचान नहीं हुई है. मृतकों में एक बच्चा भी है. मौके पर एसपी देहात अमृत जैन समेत आसपास के थानों का फोर्स मौजूद है.
तेज धमाका हुआ: बताया जा रहा है कि राहगीर ने एक को खींचकर बाहर निकाला. इसके बाद तेज धमाका हुआ, फिर दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे में कार सवार तीन लोग और कैंटर चालक जिंदा जल गए. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची. 20-25 मिनट में आग बुझाई गई. इसके बाद पुलिस ने देखा तो शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे. बॉडी बैग में पुलिस सभी शवों को लेकर गई. अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
कार एटा से अलीगढ़ जा रही थी: कार एटा से अलीगढ़ और कैंटर अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रहा था. कार का नंबर प्लेट भी जल गया है। इसके चलते कार कहां की है, यह पता नहीं चल पाया. हादसा अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी पुल के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ. मरने वालों में कैंटर चालक, कार सवार महिला, बच्चा और पुरुष शामिल हैं.















Leave a Reply