कानपुर के चकेरी मथुरापुर गांव में सड़क किनारे एक बोरे में युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की. फिलहाल मृतक की पहचान नही हो सकी है.
चकेरी के मथुरापुर गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में बोरी से बंधा युवक का शव पड़ा था. सड़क से गुजर रहे राहगीरों को कुत्तों का झुंड बोरे के आस पास लगे देखा तो उन्हें शंका हुई. इस पर लोगों ने संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और बोरे को खोलकर देखा तो युवक का अधजला शव मिला. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए. साथ कि घटनास्थल के आस पास के निवासियों से पूछताछ की.

लोगों के अनुसार युवक की हत्या कर उसका शव जलाया गया है और फिर बोरे में बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया गया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि हत्या कर शव को जलाकर फेंका गया है. युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मृतक की पहचान नही हो सकी है.
















Leave a Reply