23 महीने बाद आजम खान की रिहाई, सीतापुर जेल से आए बाहर; लगा समर्थकों का हुजूम

Spread the love

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान 23 महीने के बाद जेल से रिहा हो गए हैं. उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से उनकी रिहाई हुई है. आजम खान के खिलाफ दर्ज 72 मुकदमों में रिहाई के आदेश सीतापुर जेल को मिले थे. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रिहा किया गया है. उन्हें जेल से बाहर आने के बाद रिसीव करने के लिए बड़ी तादाद में समर्थकों हुजूम सीतापुर जेल के बाहर पहुंचा है.

आज़म ख़ान को सीतापुर जेल से रिसीव करने के लिए निकलीं समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा को पुलिस ने रोक लिया है. रुचि वीरा अपने काफिले के साथ सीतापुर जेल के जा रही थीं. रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनके काफिले को रोक दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *