भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा नेता आजम खान और कानपुर के इरफान सोलंकी रिहा हुए हैं दोष मुक्त नहीं. आजम और इरफान सोलंकी फिलहाल जमानत पर हैं. देश की न्यायपालिका पर हम सभी को विश्वास है. न्यायपालिका जो भी निर्णय लेगी वह उचित होगा. न्याय व्यवस्था पर सभी को भरोसा करना भी चाहिए.
भूपेंद्र चौधरी ने ये बातें मुरादाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहीं. भूपेंद्र चौधरी लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर पहुंचे थे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का देश कभी नहीं भूल सकता. उन्होंने बापू और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता और विकास की दिशा में देश और प्रदेश निरंतर अग्रसर हैं और यही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.
बरेली में हुई हिंसा को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के लिए देश प्रदेश में जगह नहीं है. हमारी सरकार अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कांग्रेस नेता उदित राज की ओर से संघ के लिए की गई टिप्पणी पर उन्हें विक्षिप्त बताया.
कांग्रेस नेता उदितराज ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी एक टिप्पणी में आतंकी संगठन कहा इस सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा ऐसे लोग विक्षिप्त मानसिकता के लोग हैं. समाज, व्यक्ति और राष्ट्र निर्माण में संघ की अहम भूमिका रही है.
















Leave a Reply