सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस को देर रात उसे समय सफलता हासिल हुई जब मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मार गिराया गया. हालांकि इस मुठभेड़ में गागलहेड़ी थाने के प्रभारी भी घायल हो गए हैं. 1 लाख के इनामी बदमाश इमरान की मेरठ शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर पुलिस को पिछले काफी समय से तलाश थी. इस अपराधी पर लूट,डकैती, गैंगस्टर और अन्य अपराधों के मामले इन चारों जनपदों के विभिन्न स्थानों में दर्ज है.
पुलिस को यह सफलता उस समय हाथ लगी जब इनामी बदमाश बाइक लूट कर भाग रहा था. तब पुलिस ने बड़ी ही मुस्तादी से उसका पीछा किया और हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया. सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सरसावा पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल छीनकर भाग रहे हैं. सूचना मिलने के बाद थाना सरसावा और थाना गागलहेडी पुलिस ने पीछा किया. पुलिस को पीछे आते देख कर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसकी पहचान इमरान पुत्र रज्जाक सौंटापुर रसूलपुर थाना थाना भवन जनपद शामली के रूप में हुई है.
अपराधी के ऊपर लूट और डकैती के मामलों में वांछित था. इतना ही नहीं इस पर ₹100000 का भी सरकार की ओर से इनाम घोषित है. इस मुठभेड़ में थाना गागलहेडी के प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं. वहीं थाना प्रभारी सरसावा के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली जा फंसी और उनकी जान बाल बाल बची. एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मृतक इमरान के विरुद्ध 13 अपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में डकैती लूट गैंगस्टर और अन्य अपराधों में केस दर्ज हैं. पिछले काफी समय से इमरान की पुलिस को तलाश थी. मृतक बदमाश के पास से 32 बोर की दो पिस्टल 180 खोखा कारतूस, 10 जिंदा कारतूस और लूटी हुई बाइक बरामद हुई है.















Leave a Reply