बहराइच में तड़के हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं की बस, 21 घायल… 5 की हालत नाजुक

Spread the love

UP के बहराइच में मंगलवार की तड़के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई. इसमें 21 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बस से बाहर निकाला. घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी लोग मनौना धाम से दर्शन करके घर लौट रहे थे.

हादसा मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर जनता ढाबा के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ. बस में सवार 21 श्रद्धालु घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोतीपुर पहुंचाया गया. बस को सड़क किनारे कराया.

सीएचसी पर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया. गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. बताया गया कि बस में करीब 70 श्रद्धालु सवार थे. ज्यादातर लोग श्रावस्ती के रहने वाले हैं. चालक को झपकी आने से हादसा होना बताया जा रहा है. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है. हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *