कानपुर में मरकस मस्जिद के पास तेज धमाका: मिश्री बाजार में भगदड़, मकान की दीवारें चटकीं

Spread the love

कानपुर में मिश्री बाजार में मरकस वाली मस्जिद के पास तेज धमाका हुआ. धमाके से बाजार में भगदड़ मच गई. लोग सड़क पर भागते नजर आए. धमाके से बाजार की कई दुकानों और घरों की दीवारें चटक गईं. धमाका इतना तेज था कि 500 मीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी.

घटना में 5 लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है. कई थानों का फोर्स और बम स्क्वायड मौके पर पहुंचा है. घटना मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *