संभल: UP के चंदौसी में बड़ा हादसा टल गया. शंटिंग के दौरान मालगाड़ी रेल पटरी के आखिरी छोर डेड एंड से टकरा गई. मालगाड़ी की आखिरी बोगी समेत डैड एंड क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया , रेलवे के आला अफसरों की टीम मौके पर पहुंची.
चंदौसी माल गोदाम के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार रात करीब 12:15 बजे के आसपास शंटिंग के दौरान पटरी से एक डिब्बा उतर गया था. डिब्बा ट्रैक के डेड एंड को तोड़ते हुए आखिर में लगे ओएचई पोल से टकराकर रुक गया. सूचना मिलते ही मुरादाबाद से तड़के 3:00 बजे एक्सीडेंट रिलीफ वाहन और क्रेन पहुंच गए. इसके साथ ही डीआरएम, डीओएम और अन्य रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

बड़ा हादसा टला: रेलवे फाटक पर डैड एंड से बड़ा हादसा होने से बच गया. रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर भारी भीड़ भाड़ रहती है. कोई बड़ा हादसा हो सकता था. सामने बसी हुई आबादी को नुकसान हो सकता था. रेलवे के तकनीकि विभाग की टीम क्षतिग्रस्त बोगी को हटाए जाने के लिए कई घंटे से प्रयास कर रही हैं. रेलवे अधिकारियों ने अभी किसी तरह की बाइट देने से इनकार कर दिया है.















Leave a Reply