ज्योति सिंह ने करवा चौथ पूजा करते वीडियो शेयर किया; बोलीं- ‘भगवान मेरी जैसी अभागन किसी को न बनाए’

Spread the love

भोजपुरी सिंगर, एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद काफी दिनों से सुर्खियों में है. इस बीच ज्योति सिंह ने करवा चौथ पर अकेले पूजा करते एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया.

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है- मेरी जैसी अभागन कोई और न बने. सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं.’ 39 सेकेंड के वीडियो के बैकग्राउंड में पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी गाना बज रहा है जिसके बोल हैं- पल-पल पहाड़ नियन लागे समइया, जियरा रहेला ए पिया तोहरा बिना हमर जिंदगी उदास.

पूजा करने के बाद ज्योति सिंह ने खुद जल ग्रहण किया. चांद का दीदार कर खुद पानी पीकर तोड़ा व्रत ज्योति सिंह वीडियो में पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ करवा चौथ मनाती दिख रही हैं. लाल जोड़े में सजी-संवरी पूजा की थाली के साथ नजर आ रही हैं. उनके एक हाथ में पूजा की थाली और दूसरे हाथ में चलनी दिख रहा है, जिसमें जलता हुआ दीया रखा हुआ है. वे चांद को चलनी से देखती हैं, इसके बाद खुद जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती दिख रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *