हापुड़ में चलते ऑटो में निकला विशाल अजगर, हाईवे पर सवारियों में मची चीख-पुकार

Spread the love

UP के हापुड़ जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर सवारियों को लेकर जा रहे एक ऑटो में अचानक हड़कंप मच गया, जब पीछे की सीट से एक बड़ा अजगर रेंगता हुआ बाहर निकल आया. अजगर को देखते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई और ड्राइवर ने तुरंत हाईवे पर ऑटो रोक दिया.

कहां पर हुई ये घटना? ये घटना बाबूगढ़ छावनी के पास हुई. बता दें कि घबराई हुई सभी सवारियां आनन-फानन में ऑटो से उतर गईं. ऑटो चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई. गनीमत रही कि अजगर ने किसी सवारी पर हमला नहीं किया, वरना हादसा बड़ा हो सकता था.

किसानों को डराने के लिए खेत में घूम रहा था अजगर: वहीं जिले के देहात थाना क्षेत्रान्तर्गत धनौरा में एक 10 फीट से बड़ा अजगर खेतों में घूमकर किसानों को डरा रहा था. इसकी जानकारी जब ग्रामीण युवाओं को हुई, तो मौके पर पहुंचे ग्रामीण युवा न सिर्फ अजगर के साथ खेलने लगे, बल्कि उसे सबक सिखाते हुए अपने हाथों से दबोच लिया और बोरे में बंद कर दिया. बोरे में बंद करने से पहले युवा अजगर के साथ खेलते हुए भी दिखाई दिये.

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि बिना किसी सेफ्टी के युवा अजगर को अपने-अपने हाथों में पकड़े हुए हैं, जबकि एक जाबांज युवक ने उसका मुंह अपने एक हाथ से दबोच रखा है. बताया जा रहा है कि फिलहाल अजगर को बोरे में बंद कर जंगल की ओर छुड़वा दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *