यूपी PCS प्री परीक्षा: कहीं बिछिया उतरवाने की कोशिश तो कहीं कलावा भी उतरवाया

Spread the love

UP में आज PCS प्री परीक्षा हो रही है. 75 जिलों के 1,435 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई है. केंद्रों पर आईडी कार्ड मिलान और मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है.

ललितपुर में महिला अभ्यर्थियों की कान की बालियां उतरवाई गईं, जबकि हाथरस में पैर की बिछिया उतरवाने पर एक महिला अभ्यर्थी अनुपम भड़क गई. उसने कहा- हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बिछिया नहीं उतार सकती. इसके बाद चेकिंग कर रहे कर्मियों ने उसके पैर की बिछिया पर टेप चिपका दिया. यहां महिला अभ्यर्थियों से कलावा भी उतरवाया गया.

प्रदेशभर में नकल रोकने के लिए AI से निगरानी की जा रही है. अभ्यर्थी किसी भी तरह का संदिग्ध मूवमेंट करता हुआ पाया गया तो अलर्ट सीधे कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा. यहां तक कि गर्दन हिलाने पर भी अलर्ट जारी हो जाएगा.

परीक्षा केंद्रों पर ड्रोन और CCTV कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी. इस परीक्षा में 210 पदों के लिए 6.26 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. 

दो पालियों में परीक्षा:  लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा में 3 लाख 26 हजार 387 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं. दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू हो चकी है. जो 11.30 बजे तक चलेगी.  वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे के बीच होगी. आयोग ने कहा कि परीक्षा देने जा रहे अभ्‍यर्थी डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे. एआई आधारित कैमरों से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी. अकेले प्रयागराज में 67 केंद्रों पर 28 हजार 368 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. 

तीन लेयर जांच: आयोग ने हर प्रकार का मेटल और इलेक्ट्रॉनिक आइटम न ले आने की अपील की है. बायोमेट्रिक से अंगूठा, आंख, उंगलियां व चेहरे की जांच की जाएगी. मिलान होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. उत्तर पुस्तिका देने से पहले कक्ष में अभ्यर्थियों की डिजिटल उपस्थिति भी जांची जाएगी. परीक्षा शुरू होते ही केंद्रों के मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *