कानपुर पनकी हाईवे पर भिड़े टैंकर-ट्रक, सड़क पर फैला ज्वलनशील तेल; घंटों जाम

Spread the love

कानपुर में पनकी हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में शनिवार देर रात ट्रक से टैंकर भिड़ गया. टैंकर में ज्वलनशील तेल होने से हाईवे पर काफी मात्रा में तेल फैल गया. आनन फानन लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तेल फोम का छिड़काव कर उसका ज्वलनशील प्रभाव खत्म किया. इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया. एक लेन खोलकर वाहन निकाले गए.

पनकी हाईवे से नौबस्ता की तरफ जा रहे भारत पेट्रोलियम के टैंकर ने शनिवार देर रात जल्दी निकलने के चक्कर में ओवरटेक करते हुए ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जोरदार भिड़ंत से ज्वलनशील तेल से भरे टैंकर से तेल निकलने लगा. तभी पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंचे. तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कर्मियों ने तत्काल सड़क पर फैले हुए पेट्रोल पर फोम का छिड़काव कर उसके ज्वलनशील प्रभाव को ख़त्म किया.

कर्मियों ने सड़क पर फैले पेट्रोल को साफ किया. इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया. टैंकर ट्रक को किनारे करवाकर एक तरफ से यातायात को चालू किया गया. किसी प्रकार हादसा न हो इसलिए हाईवे के एक तरफ़ के यातायात को रोककर पेट्रोल टैंक सावधानी पूर्वक खाली कराया. थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि देर रात टक्कर हो गई थी। टैंकर ज्वलनशील तेल इसलिए सावधानी पूर्वक उसे खाली कराया गया. टैंकर और ट्रक को कब्जे में लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *