आजम खान को म‍िली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा, जानें क्‍यों बढ़ाई गई सपा नेता की सिक्‍योरिटी

Spread the love

सपा नेता आजम खान को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की सुरक्षा को फ‍िर से बहाल कर दिया गया है. उन्‍हें Y श्रेणी की सुरक्षा वापस दे दी गई है. 23 महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद आजम खान की सुरक्षा में गार्ड और गनर भेज दिए गए हैं. 

सपा नेता की सुरक्षा बढ़ाई गई:  रामपुर विधानसभा सीट से 10 बार के विधायक आजम खान पिछले दिनों 23 महीने जेल की सजा काटकर रिहा हुए. विधायक बनने से पहले आजम खान सांसद थे. विधायक बनने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद अक्टूबर 2022 में हेट स्‍पीच मामले में कोर्ट से दोषी पाए जाने के बाद तीन साल की सजा सुनाई गई थी. सजा के बाद उनकी विधायकी चली गई थी. उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय ने आजम खान को सदन से अयोग्य घोषित कर दिया था. 

क्‍यों बहाल हुई सुरक्षा?  अब 23 महीने के बाद आजम खान जमानत पर बाहर आए हैं. ऐसे में एक बार फ‍िर से उन्‍हें Y श्रेणी की सुरक्षा बहाल कर दी गई है. इसके पीछे की वजह आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद उनसे म‍िलने वालों का तांता लगा हुआ है. सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव भी आजम खान से म‍िलने रामपुर पहुंचे थे. बीते दिनों स्‍वामी प्रसाद मौर्य भी आजम खान से म‍िलने रामपुर पहुंचे थे. म‍िलने वालों का तांता लगा हुआ है. माना जा रहा है कि इसीलिए उत्‍तर प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा बहाल कर दी. 

Y श्रेणी की सुरक्षा में कितने जवान?  सुरक्षा बहाल होने के बाद शनिवार को ही गार्ड और जवान उनके आवास पर तैनात कर दिए गए. बता दें कि वाई श्रेणी की में 8 कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था होती है. इसमें 1 या 2 कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होते हैं. वहीं, एक्स श्रेणी में 2 कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था होती है, जिसमें कोई कमांडो नहीं होता, बल्कि केवल सशस्त्र पुलिस कर्मी होते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *