कानपुर में शिवपाल बोले- ‘खत्म हो गया है बसपा का वजूद, वह सिर्फ Bjp के रहमो करम पर जिंदा’

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव सोमवार को इटावा जाते समय कुछ देर के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुके. यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर जमकर प्रहार किया.

शिवपाल ने कहा कि बसपा भारतीय जनता पार्टी की लघु पार्टी बनकर रह गई है. पिछले दिनों लखनऊ में बसपा की रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी भीड़ भाजपा और प्रदेश सरकार की ओर से जुटाए गई थी. शिवपाल ने कहा कि बसपा का अस्तित्व खत्म हो गया है. वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के रहमो करम पर जिंदा है.

कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव और 2029 का लोकसभा चुनाव सपा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी. इस समय पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *