UP के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सीएम योगी ने दीपावली पर बड़े तोहफे का कर दिया ऐलान

Spread the love

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है. जिससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है. राज्य के करीब 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को बोनस मिलेगा. इसके लिए राज्य सरकार पर 1,022 करोड़ का व्ययभार आएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों के बोनस के समय से भुगतान के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी का बड़ा तोहफा: सीएम योगी आदित्यनाथ का ने दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है. सीएम योगी ने कहा, यह फैसला कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है.प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.

बोनस के ऐलान से राज्य कर्मचारियों  के अलावा बड़ी संख्या में छोटे स्तर के कर्मचारी और अस्थायी स्टाफ भी लाभान्वित होंगे. बताया जा रहा है कि सरकार वित्त विभाग से पत्रावली तैयार करवा रही थी और सहमति के बाद कार्यकारी आदेश जारी होंगे. कर्मचारियों को मिलने वाला बोनस उनकी श्रेणी के अनुसार तय होगा. अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलने वाली आधी राशि सीधे उनके जीपीएफ खाते में जमा होगी और शेष आधी रकम उनके बैंक खाते में आएगी. इस प्रक्रिया से कर्मचारियों की बचत भी सुनिश्चित होगी.

सरकारी खजाने पर असर: प्रदेश सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर करीब 1,022 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ पड़ेगा. बावजूद इसके, सरकार कर्मचारियों को राहत देने के लिए तैयार है. यह कदम दीपावली से पहले कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने और उन्हें खुशहाल त्यौहार मनाने का अवसर देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *