सुल्तानपुर में आतिशबाजी व पटाखों के जखीरे में जोरदार धमाका, उड़ी छत; दर्जनों घायल

Spread the love

UP के सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर इलाके में बुधवार की सुबह अचानक एक घर में जोरदार विस्फोट हो गया. मियागंज बाजार के नजीर के घर में हुए इस धमाके में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं और पूरा क्षेत्र दहशत में है.

घटना कोतवाली से महज 500 मीटर दूर, बगियागांव चौराहे के पास मियागंज बाजार में स्थित नजीर के घर में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग 4:40 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और देखा कि नजीर के घर की छत उड़ गई है. घर के अंदर से लगातार छोटे-छोटे धमाके हो रहे थे.

सूचना मिलते ही 108 और 102 की चार एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.  नजीर के बेटे यासीन ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य नजीर (65), जमातुल निशा (62), नूर मोहम्मद (25), सुहैल (17), सदा (12), खुशी (15), सहाना (20) और पड़ोसी अब्दुल हमीद के बेटे फैजान (8) व कैफ (22) सहित कई अन्य लोग घायल हुए हैं. धमाके की इतनी तीव्रता थी कि पड़ोसी अब्दुल हमीद के मकान को भी भारी नुकसान हुआ.

बताया जा रहा है कि नजीर पहले शादी-ब्याह में आतिशबाजी (गोला बनाने) का काम करता था, लेकिन वर्तमान में उसका लाइसेंस निरस्त था. घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन ने तुरंत पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *