यूपी के मेरठ में दिवाली के मौके पर होली जैसा नजारा देखने को मिला. शराब के नशे में एक युवक ने सवारियों से भरी बस रोकर उसके सामने सड़क पर जमकर डांस किया. इस दौरान लोग उसकी वीडियो बनाते रहे जबकि बस के पीछे काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई. इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला शहर के सबसे व्यस्त चौराहे बेगमपुल का है. यहां बेगमपुल व्यापार संघ ने दीपावली मेले का आयोजन किया था. सड़क पर दोनों ओर रंग-बिरंगी लाइटें लगी थीं और चारों ओर फिल्मी गाने गूंज रहे थे. मंगलवार रात व्यापारियों कार्यक्रम का समापन कर दुकानें बंद करने के लिए सामान समेटना शुरू किया लेकिन साउंड सिस्टम पर गाने बज रहे थे. इसी बीच एक युवक सड़क पर ही डांस करने लगा, थोड़ी देर में उसने अपनी शर्ट उतार दी और वहां से गुजर रही सिटी बस को रुकवा कर उसके सामने सड़क पर लेटकर डांस करने लगा.
इस दौरान बस के पीछे वाहनों की लाइन लग गई, कुछ बाइक-स्कूटी सवार उससे बचकर भी निकल रहे थे. किसी ने के डांस की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. बुधवार को वायरल हुई इस वीडियो में दिख रहा है कि युवक के डांस से बेगमपुल रोड पर ट्रैफिक रुकने पर वहां मौजूद एक अन्य युवक ने किसी तरह शराबी को सड़क के हटा कर किनारे किया तब यातायात सुचारू हुआ। फिलहाल किसी ने भी इस मामले की पुलिस से शिकायत नहीं की है.















Leave a Reply