चूहे की अनोखी भक्ति! परमपिता भगवान ब्रह्मा के सामने हाथ जोड़ता दिखा

Spread the love

UP के कासगंज जिले के एक चूहा का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. श्रद्धाभाव से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक छोटा-सा चूहा भगवान ब्रह्मा और देवी माता की तस्वीर के सामने इस तरह के भाव प्रकट करता दिख रहा है, मानो वह पूजा या भक्ति में लीन हो. गवान ब्रह्मा के चित्र के सामने एक चूहा भक्ति मुद्रा में दिखाई दिया. यह दृश्य लोगों के लिए आश्चर्य और आस्था दोनों का संगम बन गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई देता है कि चूहा भगवान ब्रह्मा व देवी माता की तस्वीर के सामने जो हरकतें कर रहा है उसे लोग भक्ति से जोड़कर देख रहे हैं. वीडियो में चूहा कभी बैठकर तालियां जैसे ऐसी बजाता है तो कभी हाथ जोड़ता दिखता है यह वीडियो गंजडुंडवारा के पंचायती भाग स्थित मंदिर के चबूतरे में लगी भगवान ब्रह्मा और देवी चित्रित टाइल्स के सामने कुछ देर तक एक ही स्थान पर चूहा दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो हजारों बार देखा जा चुका है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने कहा कि जब पशु में भी भक्ति भाव जगता है, तो यह ईश्वर की लीला ही हो सकती है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह दृश्य लोगों को आस्था और संवेदना की नई दृष्टि प्रदान करता है. चाहे यह संयोग हो या भक्ति का प्रतीक, लेकिन यह वायरल वीडियो इस समय कासगंज में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *