अखिलेश के स्टार प्रचारकों में शिवपाल- रामगोपाल नहीं, बिहार के लिए आजम समेत 20 प्रचारकों की लिस्ट जारी

Spread the love

समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में अखिलेश के दोनों चाचा रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव का नाम गायब है. शिवपाल यादव पार्टी के महासचिव और राम गोपाल मुख्य राष्ट्रीय महासचिव हैं.

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अखिलेश यादव और किरणमय नंदा के बाद तीसरे नंबर पर आजम खान का नाम है. अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप यादव का नाम इस सूची में है. तेज प्रताप, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं. बिहार में सपा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन, उसने INDI गठबंधन को सपोर्ट करने का ऐलान किया है. सपा के ये स्टार प्रचारक बिहार में INDI गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. अखिलेश यादव खुद 25 अक्टूबर से बिहार का दौरा भी शुरू कर रहे हैं.

सूची में भी जाति का विशेष ध्यान बिहार की राजनीति में जातिगत आधार अहम माना जाता है. ऐसे में समाजवादी पार्टी की सूची में भी सभी प्रमुख जातियों के नेताओं को शामिल करने की कोशिश की गई है. इसमें दलित चेहरे के तौर पर सपा का कद बढ़ा रहे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद और जौनपुर में मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज को शामिल किया गया है. पिछड़े समाज के नेताओं में बाबू सिंह कुशवाहा, नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, लाल जी वर्मा, छोटे लाल खरवार, पप्पू निषाद, भूमिहार नेताओं में राजीव राय को स्टार प्रचारक बनाया गया है.

ब्राह्मणों में सनातन पांडेय, ठाकुर नेताओं में गाजीपुर से विधायक ओम प्रकाश सिंह, मुस्लिम नेताओं में आजम खान के अलावा अफजाल अंसारी और इकरा हसन का नाम शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *