आगरा में बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत; दो की हालत गंभीर

Spread the love

आगरा में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार समेत 7 लोगों को कुचल डाला. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. जबकि, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

क्या है ये पूरा मामला? यह हादसा न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला बूढ़ी की हैं. जहां टाटा निक्सन कार सवार 120 की स्पीड से कार चलाता हुआ आया और पहले बाइक में टक्कर मारी. उसके बाद डिवाइडर से टकराकर घर के बाहर खड़े लोगों को रौंदती हुई दीवार से टकराकर रुक गई, जिसके बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया. फिर जमकर पिटाई कर दी.

घटना में पांच लोगों की मौत: इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लोगों के चंगुल से छुड़ाकर कार चालक को थाने ले आई. चश्मदीद ने बताया कि हादसे में उसकी 40 वर्षीय मां बबली, दो भाई कृष्णा और कमल के साथ एक जोमैटो बॉय समेत एक अन्य अज्ञात की मौत हो गई है.

घटना पर क्या बोले चश्मदीद? चश्मदीद ने ये भी बताया कि क्षेत्र के रहने वाले काली चरण के पिता की कल मौत हो गई थी. इसलिए परिवार के कुछ लोग उनके घर के बाहर खड़े थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में था और बाइक से कार टकराने के बाद कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और रफ्तार तेज होने के कारण ये हादसा हो गया.

घटना के बाद से लोगों में नाराजगी: पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर रेस्क्यू कर घायलों को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया. जबकि, शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश था और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टर्माटम हाउस को छावनी में तब्दील कर दिया.

फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हादसे के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *