शुभम साहू, घाटमपुर।
कानपुर की घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर चबूतरे पर दादी के साथ सो रही 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. तड़के करीब तीन बजे वह घर के बाहर बने शौचालय में बेहोश पड़ी थी. उसके नाजुक अंगों से खून बह रहा था. मासूम से दुष्कर्म की सूचना से हड़कंप मच गया. एसीपी और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे, बच्ची को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.
गांव निवासी मासूम के बाबा ने बताया कि उनका बेटा भाई दूज पर बहू और दो साल के बेटे को लेकर ससुराल गया था. उनकी चार साल की नातिन दादी के साथ ही घर पर थी. रोज़ की तरह शुक्रवार रात मासूम दादी के साथ घर के बाहर लेटी थी. पास में दूसरी चारपाई पर वह भी लेटे थे. उनका छोटा बेटा और बेटी छत पर सोए थे.

बताया गया कि तड़के तीन बजे मासूम का चाचा शौचालय गया तो वहां मासूम बेहोश पड़ी थी , चाचा को लगा कि वह बाथरूम करने आई है और यहीं सो गई. इसके चलते उसने मासूम को गोद में उठाया तो हाथ में कुछ गीला महसूस होने पर टॉर्च लगाकर देखा तो खून फैला था. मासूम के अंदरूनी अंगों से खून आ रहा था.
शोर मचाने पर परिजन जाग गए, पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए. सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने बच्ची को घाटमपुर सीएचसी भेजा. वहां, होश में आने पर बच्ची ने बताया कि उसे चोर उठा ले गए थे. परिजन भी किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं .
एसीपी कृष्णकांत यादव और इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय गांव जांच करने पहुंचे. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है. दोषी बचने नहीं पाएगा। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
















Leave a Reply