संवाददाता, कानपुर।
कानपुर के जाजमऊ में चोरों ने बन्द पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत छह लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया. घटना के समय पीड़ित परिवार दिल्ली गया था. शनिवार को वापस लौटे तो चोरी की जानकारी हुई वही चोर चोरी करने के बाद घर पर नकली चाबी, रिंच और रेती छोड़कर गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की.
जाजमऊ के वाजिदपुर की निवासी विधवा महिला खुशनुदा अपने 22 वर्षीय बेटे जीशान अहमद के साथ रहती हैं. बेटा प्राइवेट कार चालक है. महिला खुशनुदा ने बताया कि उनके पति इसरार की कई साल पहले कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी. महिला ने बताया कि बीती 17 अक्टूबर को वह बेटे के साथ अपनी ससुराल दिल्ली गयी थीं. घर पर ताला लगा हुआ था. इसी बीच चोर मेनगेट के त्तल तोड़कर अंदर घुसे और कमरों व अलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये व जेवरात समेत छह लाख के माल पर हाथ साफ कर गए.
शनिवार की दोपहर को जब खुशनुदा घर लौटीं तो चोरी की जानकारी हुई. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की वही चोर चोरी करने के बाद घर मे रखी फ्रिज के ऊपर रेती, रिंच और नकली चाबी छोड़ गए.
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर चोरी का मामला दर्ज किया जा रहा है. साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपितो की तलाश की जा रही है.
















Leave a Reply