कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस ने संवेदनशील परेड पर किया दंगे से निबटने का रिहर्सल

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा आज परेड स्थित संवेदनशील इलाके में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. छात्र एक तरफ से पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे दूसरी तरफ सामने पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ उपद्रवी छात्रों के सामने डटी थी. कुछ देर में छात्रों ने पथराव किया तो उपद्रवी प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ दिया. इसके बाद रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले छोड़े गए. पुलिस ने मॉक दिल की कार्रवाई करते हुए कई उपाधि भी छात्रों को पकड़ लिया.

शहर के परेड स्थित सद्भावना चौकी के पास चंद्रेश्वर हाते के पास पुलिस के द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों से निपटने का मॉकड्रिल किया. पुलिस की रिहर्सल के दौरान कई थानों का फोर्स मौजूद रहा. जॉइन पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार और डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह के साथ डीसीपी कासिम आबिदी भी मौजूद रहे. पुलिस फोर्स के साथ घुड़सवार पुलिस भी इस रिहर्सल में मौजूद रहे.

कानपुर का परेड चौराहा सद्भावना चौकी समय दोपहर का और मुंह पर रूमाल बांधे गमछा बांधे हुए सैकड़ो छात्र पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस को सूचना के बाद वहां पर पुलिस के आला अधिकारी और कई थानों का फोर्स पहुंच गया.

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जब रिहर्सल के दौरान कागज से बनाए गए पत्थर को पुलिस की तरफ फेंका तो पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को खदेड़ दिया. रबर बुलेट चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े । घुड़सवार पुलिस भी आगे बढ़ी और कुछ ही देर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को काबू में कर दिया. प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *