लखनऊ के रेलवे हॉस्पिटल में भीषण आग: बचाये गए 22 मरीज, तीन मंजिला अस्पताल में दमघोंटू धुआं

Spread the love

लखनऊ में आलमबाग स्थित रेलवे हॉस्पिटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई. देखते ही देखते तीन मंजिला अस्पताल में धुआं भर गया. मरीजों और अस्पताल के स्टाफ का दम घुटने लगा. वहां अफरातफरी मच गई। तुरंत ही क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) वार्ड में भर्ती 22 से अधिक मरीज सुरक्षित बाहर निकाले गये.

रेलवे हॉस्पिटल में रविवार देर रात भयंकर आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते अस्पताल में धुआं भर गया.  मरीजों और अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. आग लगने से पूरे अस्‍पताल में धुआं भर गया. समय रहते मरीजों को बाहर निकाल लिया गया. लोगों का धुएं से दम घुटने लगा.  क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती मरीजों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया. फायर अलार्म बजने से लोग सतर्क हुए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गईआग लगने के कारणों की जांच शुरू हो गई है.

आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे मंडली चिकित्सालय में आग आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे मंडली चिकित्सालय में आग लगने से हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार ये आग सुबह 5 बजे के आसपास लगी. ग्राउंड फ्लोर पर बने सर्वर रूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं. आग से चारों तरफ धुआं फैल गया. आग सीसीटीवी व सर्वर रूम तक फैल गई. चूंकि आग सर्वर रूम में लगी थी इसलिए बिजली के तारों और बाकी उपकरणों के जलने से तेज धुआं उठ रहा था. मौके पर मौजूद स्‍टाफ ने सीसीयू में भर्ती 12 से अधिक मरीजों को सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया गया. 

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीमों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. कोई जनहानि की खबर नहीं है और सभी मरीज सुरक्षित हैं. आग लगने के कारणों की जांच शुरू हो गई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *