UP के चंदौली में सोमवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे त्योहार के बीच हड़कंप मच गया. देखते ही देखते त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं. यहां नाव पलटने से 6 लोग चंद्रप्रभा नदी में डूब गए. सभी लोग टीन की नाव में सवार थे.
तीन किशोर हादसे के दौरान तैर कर किनारे तक आ लगे, जिससे उनकी जान बच गई, वहीं तीन का पता नहीं है. तीन किशोर नदी की धारा में बह गए.
नाव पर सेल्फी के चक्कर में हादसा: जानकारी के दौरान यह हादसा सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ. सेल्फी लेने के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई. अचानक हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने किशोरों को नदी में ढंढने की कोशिश की.
पुलिस और गोताखोर कर रहे किशोरों की तलाश: जानकारी मिलने पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंची और तीनों किशोरों की तलाश की जा रही है. घटना बबूरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. अंधेरा होने से अब किशोरों को तलाश करने में भी दिक्कत आ रही है.
उत्तर प्रदेश के चंदौली में छठ महापर्व के तीसरे दिन सोमवार कई इलाकों में डूबने की घटनाएं सामने आईं, जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं. यहां चंदौली जिले के अलग-अलग इलाकों में पोखरी ओर गंगा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, बबुरी थाना के कोदोचक गांव में नाव डूबने से पांच बच्चे डूबे हैं.

धीना थाना के कमालपुर कतकौलिया मौजा स्थित पोखरे में सोमवार की शाम एक किशोर डूब गया. किशोर ननिहाल घूमने के लिए आया था.इसके अलावा धानापुर थाना के धरांव गांव के पूरब स्थित इमरती तालाब में भी एक युवक की डूबने से मौत हो गई.
















Leave a Reply