कानपुर में छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हीर पैलेस टॉकीज के ठीक बगल में सड़क किनारे रखी एक गुमटी में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. समय रहते स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.जानकारी के अनुसार, हीर पैलेस टॉकीज के बगल में रखी गुमटी में अचानक भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस बिना किसी देरी के फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही मौके पर पहुंच गई.
पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. घटनास्थल टॉकीज के पास है और आसपास घना इलाका है. इसलिए यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो आग फैल सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था. आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
















Leave a Reply