कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पिता ने किसी बात पर हुए विवाद के चलते अपने बेटे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
जिगनिस निवासी दुर्गा प्रसाद की बेटे आयुष (24) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. नाराज पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.

घटना की जानकारी पर सीओ राजीव सिरोही, थानाध्यक्ष संजेश कुमार पहुंचे. पुलिस जांच में पिता पुत्र के बीच गुरुवार रात भी विवाद होने की बात सामने आई है. मृतक की मां आशा देवी से पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी जुटाई. सीओ ने बताया कि घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है. आरोपी हिरासत में है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply