कानपुर में IIT गेट क्रासिंग के पास रेलवे लाइन पर गिरा विशाल पेड़, मंधना-अनवरगंज रूट 5 घंटे से ठप्प

Spread the love

कानपुर में मंधना-अनवरगंज रेलवे लाइन पर शनिवार तड़के पीपल का पेड़ गिरने से पांच घंटे से रूट बाधित है. यह पेड़ सुबह 3:40 बजे आईआईटी क्रासिंग के नजदीक गिरा है. रेलवे की ओर से पेड़ को कटवाकर हटाने का कार्य जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान मंधना और रावतपुर की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन बंद है. इजजतनगर मंडल की तकनीकी टीम भी आ गई है. पेड़ के गिरने से ओएचई भी प्रभावित हुई है. तकनीकी टीम पेड़ को हटाकर ट्रेनों का संचालन शुरू करने में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *