CM योगी स्टीमर से संगम पहुंचे, किया गंगा पूजन; शामिल हुए जज की बेटी की शादी में

Spread the love

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गंगा पूजन कर माघ मेले की तैयारी की औपचारिक शुरुआत की. मुख्यमंत्री रामबाग स्थित विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी की आवास पर हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद संगम क्षेत्र स्थित वीआईपी घाट पहुंचे. घाट से नाव पर संगम गए और वहां जेटी पर गंगान पूजन किया.

इस दौरान प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद, विधायक भी मौजूद रहे. पांच मिनट गंगा पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री वोट से वापस वीआईपी घाट आए बड़े हनुमान जी का दर्शन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री मेला की तैयारी की समीक्षा करने आई ट्रिपल सी गए. इससे पहले मुख्यमंत्री विशेष विमान से लखनऊ से प्रयागराज एयरपोर्ट आए.

सीएम योगी ने प्रयागराज में स्टीमर से माघ मेले की तैयारियों को देखा. पक्षियों को दाना खिलाया। 11 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच संगम नोज पर गंगा पूजन किया. मां गंगा को दूध अर्पित किया.

सीएम सुबह 10 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से सबसे पहले योगी सिविल लाइंस के होटल कान्हा-श्याम पहुंचे. यहां हाईकोर्ट के सीनियर जज एम.सी. त्रिपाठी की बेटी के शादी कार्यक्रम में शामिल हुए. योगी ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। करीब 30 मिनट तक कार्यक्रम में रुकने के बाद भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के घर पहुंचे. यहां पास में ही बनाए गए एक मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां से सीधे सीएम माघ मेला क्षेत्र पहुंचे और लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, फिर अफसरों के साथ माल मेले की समीक्षा की.

इसके बाद सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- 9 महीने बाद मैंने गंगा पूजन किया। माघ मेले की तैयारी शुरू हो चुकी है. 2024 की तुलना में इसका दायरा बढ़ाया गया है. इस बार माघ मेला 800 हेक्टेयर में बसेगा और 12–15 करोड़ लोग संगम में स्नान करेंगे.

मालूम हो कि इससे पहले सीएम 31 मई को प्रयागराज पहुंचे थे. इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग भवन का उद्घाटन किया था. महाकुंभ के बाद यह पहला माघ मेला है। योगी सरकार की तैयारी माघ मेले को भी भव्य बनाने की है. इसके लिए प्रयागराज प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. गंगा में पांटून पुल बनाए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *