गोरखपुर में हाईवे पर फिल्मों जैसा नजारा देखने को मिला. यहां 100 की स्पीड में बोलेरो बेकाबू हो गई. उसने टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मारी, फिर बोलेरो 5-6 बार पलटी खाकर करीब 100 मीटर तक आगे घिसटती चली गई. इसके बाद फिल्मी अंदाज में फ्लाईओवर से टकराकर सीधी हो गई.
चालक बोलेरो को लेकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक भागा. इसके बाद हाईवे पर बोलेरो खड़ी करके फरार हो गया. उधर, टक्कर के बाद टाटा मैजिक पर रखा सामान सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया. हादसा शनिवार सुबह वाराणसी हाईवे पर मझगांवा फ्लाईओवर पर हुआ.















Leave a Reply