UP के श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के खांवापोखर गांव में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. दोनों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जमीनी विवाद को लेकर इन हत्याओं को अंजाम दिया गया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी के शव: श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के खांवापोखर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान का शव घर के अंदर मिला, जबकि उनकी पत्नी का शव घर के बाहर पड़ा मिला। दोनों की मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं.

जमीनी विवाद हो सकता है वजह: स्थानीय लोगों का मानना है कि दंपति का लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था, और उसी को लेकर हत्या किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है. सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को घेराबंदी कर लिया. इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है.

पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल: घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है. दंपति की संदिग्ध मौत से जहां इलाके में सनसनी है, वहीं पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.















Leave a Reply