कानपुर में करने को मिलेगी समुद्र वाली पैरासेलिंग, 9 दिसंबर से बोट क्लब शुरु, ADM सिटी का निरीक्षण

Spread the love

गंगा बैराज स्थित कानपुर बोट क्लब में एक बार फिर से हलचल शुरू होंगी. बारिश में बंद रही बोटिंग. नौ दिसंबर से दोबारा शुरू होगी. संचालन से पहले शनिवार को प्रशासनिक सचिव व एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार और सचिव, जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव ने बोट क्लब का निरीक्षण किया.

बोट क्लब संचालक शीशपाल कठैत और वसीम शेख ने बताया- उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में पहली बार पैरासेलिंग की सुविधा यहां शुरू हो रही है. कई बोट राइड्स भी इसके साथ ही जेट-स्की, पैंटून बोट, मोटर बोट, स्पीड बोट और बनाना राइड जैसे आकर्षण भी तैयार हैं. कैफेटेरिया से सूर्योदय-सूर्यास्त का दृश्य और गंगा तट का वातावरण आगंतुकों को विशेष अनुभव देगा.

निरीक्षण के बाद एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि वर्षा काल मे 15 जून से 15 अक्टूबर तक बोटिंग प्रतिबंधित रहती है. अब सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं. कानपुर में समुद्र जैसा रोमांच सचिव जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि बोट क्लब शहर में रोमांच पर्यटन का नया केंद्र बन रहा है. सामान्यतः ऐसी गतिविधियां समुद्री तटों या टिहरी लेक जैसे स्थलों पर मिलती हैं, लेकिन अब यही अनुभव कानपुर में उपलब्ध है.

गंगा आरती, बैराज क्षेत्र की प्रकाश आभा और विविध बोट राइड्स आगंतुकों के लिए आस्था और एडवेंचर का अनूठा मिश्रण पेश करेंगी. सुबह की सैर से लेकर आम प्रवेश समय तय कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *