कानपुर के जरौली इलाके में क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के घर शुक्रवार रात बदमाशों ने बमबाजी की. मनोज सिंह भदौरिया के घर पर 4 सेकेंड में 4 बम फेंके गए. तीन बदमाश सफेद रंग की ऑल्टो कार से पहुंचे थे. गाड़ी की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट पर काला रंग पोत रखा था.
दो बदमाशों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था जबकि तीसरे युवक का मुंह खुला था. बमों की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकले। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मनोज सिंह भदौरिया ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने बर्रा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
मनोज सिंह भदौरिया बताया कि उतरते ही बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू की और कुछ सेकेंड के भीतर एक के बाद एक चार बम घर की ओर फेंक दिए. धमाकों से घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद कार सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया गया कि पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट पर काला रंग पोता गया था. धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी गई. डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां कैद हुई हैं. बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है. इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.
















Leave a Reply