कानपुर में गोविंदनगर थानाक्षेत्र के 13 ब्लॉक में रहने वाले बीकॉम सेकंड ईयर के छात्र अविरल आहूजा (19) ने सलफास खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सर्वोदय नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अविरल के पिता अमित आहूजा एक शोरूम में प्राइवेट नौकरी करते हैं. परिवार में मां महक और छोटी बहन मान्य है.
परिजनों ने बताया कि हाई स्कूल और इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद वह साकेत नगर स्थित एक इंस्टिट्यूट में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था. मुंह बोले चाचा योगेश ने बताया कि भतीजा होनहार और रिजर्व नेचर का था. रविवार दोपहर उसने इतना बड़ा गलत कदम उठा लिया. घटना के बाद से वह लोग खुद स्तब्ध हैं.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि अविरल हमेशा पर्स और दो मोबाइल अपने साथ रखता था लेकिन घटना के बाद से वह नहीं मिला है. उन्होंने गोविंद नगर पुलिस से मामले की गहनता से जांच की मांग की है.
















Leave a Reply