कानपुर में छाया घना कोहरा: दृशता 30 मीटर और पारा गिरकर 7.2 डिग्री; यूपी में दूसरा सबसे ठंडा शहर

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी घटकर करीब 30 मीटर रह गई. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई. न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह तापमान प्रदेश में सबसे कम तापमान में दूसरे नंबर पर रहा. अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है.

यूपी के 5 सबसे ठंडे शहरों में इटावा टॉप पर रहा. यहां सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, कानपुर 7.2 डिग्री तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा. मुजफ्फरनगर, बाराबंकी और प्रयागराज भी ठंडे रहे.

सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा हालांकि 9 बजे तक धूप निकलने से लोगों को राहत मिली. कानपुर की हवा आज सुबह मध्यम रही. मंगलवार सुबह 8 बजे कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 132 रिकॉर्ड किया गया. ये हवा की मध्यम स्थिति है. इस समय हवा की स्थिति 9 किमी/घंटे रही.

ज्यादा बाहर न रहें सांस के रोगी, बच्चे और बुजुर्ग: मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हवा की धीमी गति, वातावरण में बढ़ी हुई नमी और जमीन से उड़े धूलकण मिलकर स्मॉग की स्थायी परत बना रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में अस्थमा रोगियों, हृदय और फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी रखनी चाहिए. सुबह और शाम में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *